रूस, मॉस्को : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने परमाणु हमले की धमकी दे दी है। पुतिन ने अमेरिका समेत पश्चिमी देशों को धमकी देते हुए कहा कि कोई भी इस धमकी को हल्के में न ले। उन्होंने कहा पश्चिमी देश रूस को तबाह और कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। इन देशों ने हद पार कर दी है। अब अगर रूस पर खतरा मंडराया तो परमाणु हमला भी कर देंगे। यह चेतावनी कोई नाटक नहीं है। दरअसल पुतिन ने रूस की सैनिक क्षमता को बढ़ाने के साथ यूक्रेन के डोनबास पर अपना कब्जा जमाने की तैयारी तेज कर दी है। डोनबास के अलावा रूस यूक्रेन के खेरसॉन और जपोरिजिया को अपना हिस्सा बनाने की कोशिश कर रहा है। पुतिन ने इन इलाकों में जनमत संग्रह कराने का आदेश दिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में डोनेट्स्क, लुहांस्क, खेरसॉन और जपोरिजिया में रहने वाले लोग रूस में शामिल होने पर वोट करेंगे। इस इलाके में रूसी भाषी लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। यहां रूस के कब्जे का मतलब यूक्रेन का आर्थिक रूप से तबाह होना है।
उत्तराखंड में भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
भारी हिमपात होने की संभावना हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे में...
Read more





