रूस, मास्को : रूस और यूक्रेन के बीच पिछले ढाई महीने से अधिक वक्त से जंग जारी है। इस बीच रूस और फिनलैंड की बीच मतभेद गहरा गए हैं। नाटो में शामिल होने के फैसले को लेकर रूस ने फिनलैंड और स्वीडन को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। रूस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि फिनलैंड और स्वीडन द्वारा नाटो सैन्य गठबंधन में शामिल होने के फैसले गंभीर गलतियां हैं। रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह एक और गंभीर गलती है जिसके दूरगामी नतीजे होंगे।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि फिनलैंड और स्वीडन द्वारा नाटो सैन्य गठबंधन में शामिल होने के फैसले गंभीर गलतियां हैं। उन्होंने आगे कहा कि इससे सैन्य तनाव का सामान्य स्तर बढ़ेगा। यह अफसोस की बात है कि कुछ प्रेत विचारों के लिए सामान्य समझ की बलि दी जा रही है कि वर्तमान स्थिति में क्या किया जाना चाहिए।