सऊदी अरब, रियाद : हज और उमराह के लिए महिलाओं को अब पुरुष अभिभावक या महरम के साथ की जरूरत नहीं है। अब बिना महरम के भी महिलाएं हज या उमराह कर सकती हैं। सऊदी अरब ने यह फैसला किया है। हज और उमराह मंत्री तौफीक बिन फवजान अल-रबियाह ने एक बयान में कहा कि यह फैसले दुनियाभर के तीर्थयात्रियों पर लागू होंगे। कुछ मामलों में 45 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को बिना मेहरम भी हज की अनुमति दी जा चुकी है। लेकिन सभी महिलाओं के लिए यह फैसला वाकई ऐतिहासिक है। इस आदेश ने सऊदी अरब की दशकों पुरानी प्रथा को खत्म कर दिया है। हालांकि तीर्थयात्रा में शामिल होने वाले महिलाओं के बड़े समूह के साथ हज या उमराह करने वाली महिलाओं को इसकी अनुमति पहले भी दी जा चुकी है। गौरतलब है कि सऊदी अरब लंबे समय से महिलाओं के अधिकारों को लेकर अपनी अंतरराष्ट्रीय छवि बदलने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले वहां महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस और वोट देने का अधिकार मिल चुका है।
बैठकों में अब नहीं होगा अधिकारियों के पदनामों का उल्लेख
हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों की बैठकों की कार्यवाही में अब अधिकारियों के नाम या पदनामों...
Read more