सिंगापुर : सिंगापुर की एक अदालत ने विश्वविद्यालय छात्रा से दुष्कर्म के मामले में भारतीय मूल के युवक को 16 साल जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी को 12 कोड़े भी मारने की भी सजा दी है। दोषी को छात्रा का अपहरण और चोरी का भी दोषी पाया गया है। 26 साल का चिन्नैया एक सफाई कर्मचारी है, जो लंबे समय से पीड़ित छात्रा का पीछा कर रहा था। खबर के अनुसार 4 मई 2019 को चिनैया ने पीड़िता को देर रात में बस स्टॉप पर जाते देखा। जिसके बाद चिनैया ने पीड़िता पर हमला कर उसे सुनसान जगह पर खींचकर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। हमले में पीड़िता बुरी तरह घायल भी हुई। जब पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो पीड़िता के दोस्त उसे पहचान भी नहीं पा रहे थे। इस मामले की सुनवाई चार साल तक चली और अब अदालत ने चिनैया को दोषी ठहराते हुए सजा का एलान किया है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए अगले दिन यानी कि 5 मई 2019 में ही चिनैया को गिरफ्तार कर लिया था।
राजस्थान रॉयल्स और बेंगलुरु के बीच महामुकाबला आज
असम, गुवाहाटी : असम क्रिकेट संघ (एसीए) स्टेडियम में कल आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल...
Read more






