दक्षिण कोरिया, सियोल : दक्षिण कोरिया सरकार ने गूगल और मेटा पर 10 हजार करोड़ वोन (571 करोड़ रुपये) का भारी जुर्माना लगाया है। दोनों टेक कंपनियों को नागरिकों की निजी जानकारियां संरक्षित रखने के लिए बने निजता कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया। कोरिया के निजी सूचना संरक्षण आयोग के बयान के अनुसार, दोनों अमेरिकी टेक कंपनियों ने कोरियाई नागरिक कौन सी वेबसाइटें और एप्लीकेशन उपयोग कर रहे हैं, उन पर क्या-क्या गतिविधियां कर रहे हैं जैसी निजी जानकारियों को जमा किया। इनके आधार पर नागरिकों को विज्ञापन दिए गए। आयोग ने इसे देश के कानून का उल्लंघन करार दिया और गूगल पर 6,920 करोड़ वोन और फेसबुक की मालिकाना कंपनी मेटा पर 3,080 करोड़ वोन का जुर्माना लगाया। जुर्माने की इतनी बड़ी राशि को दक्षिण कोरिया में रिकॉर्ड कहा जा रहा है। आयोग के अनुसार भी निजता का उल्लंघन रोकने के लिए बने कानून के तहत यह उसके द्वारा लगाया गया अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना है।
बाजाशेयरर रहा बंद
नई दिल्ली : इस्लाम धर्म लंबियों का पवित्र त्योहार ईद उल फितर के मौके पर आज नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)...
Read more