• Home
  • About us
  • Contact us
Monday, February 6, 2023
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home अंतरराष्ट्रीय

श्रीलंकाई सरकार ने अब पाकिस्तान से मुआवजे की मांग

The Radar by The Radar
December 7, 2021
in अंतरराष्ट्रीय
श्रीलंकाई सरकार ने अब पाकिस्तान से मुआवजे की मांग
Share on FacebookShare on Twitter

 

श्रीलंका, कोलंबो : पाकिस्तान के सियालकोट में भीड़ द्वारा श्रीलंकाई नागरिक की नृशंस हत्या का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। श्रीलंका में जहां लोग सड़क पर उतरकर न्याय की मांग कर रहे हैं वहीं श्रीलंकाई सरकार ने भी अब पाकिस्तान से मुआवजे की मांग कर दी है। उद्योग मंत्री विमल वीरावांसा ने एक संवाददाता सम्मेलन करते हुए मृतक के परिवार के लिए इमरान खान सरकार से मुआवजे की मांग की।

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को लाहौर से 100 किलोमीटर दूर सियालकोट में एक श्रीलंकाई नागरिक प्रियंथा दियावदाना की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को जला दिया गया था। मृतक पर ईशनिंदा का आरोप लगाया था। खबरों के मुताबिक, व्यक्ति एक कपड़ा फैक्ट्री में जनरल मैनेजर के रूप में कार्य करता था। भीड़ ने फैक्ट्री पर हमला बोला और श्रीलंका के नागरिक को बाहर खींच कर मार डाला।

पाक अधिकारियों का कहना था कि व्यक्ति ने कथित तौर पर कट्टरपंथी संगठन टीएलपी के एक पोस्टर को फाड़ दिया था। इस पोस्टर पर कुरान की आयतें लिखी हुईं थीं, मामला सामने आते ही टीएलपी समर्थकों ने व्यक्ति को घेर लिया और पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में 800 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं 118 लोग गिरफ्तार किए हैं, जिसमें 13 मुख्य आरोपी हैं।

घटना के बाद श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने घटना की निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री दोषियों को सजा दिलाने के अपने वादे पर खड़ा उतरेंगे और पाकिस्तान में मौजूद श्रीलंकाई नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। घटना के बाद इमरान खान का भी ट्वीट सामने आया था, उन्होंने इस घटना को पाकिस्तान के लिए शर्म का दिन बताया था।

Previous Post

राहुल गांधी ने साधा केंद्र पर निशाना

Next Post

वर्ष 2021 और 2022 के ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा

Next Post
वर्ष 2021 और 2022 के ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा

वर्ष 2021 और 2022 के ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अमेरिका ने मार गिराया चीन का जासूसी गुब्बारा
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका ने मार गिराया चीन का जासूसी गुब्बारा

by The Radar
February 5, 2023
0

अमेरिका, वाशिंगटन : अमेरिका ने कल देर रात उत्तरी क्षेत्र के ऊपर चक्कर लगा रहे चीन के जासूसी गुब्बारे को...

Read more
गलत सूचना से प्रभावित होती है न्याय प्रणाली

गलत सूचना से प्रभावित होती है न्याय प्रणाली

February 5, 2023
बीसीसी वृत्तचित्र विवाद: उच्चतम न्यायालय ने केंद्र से मांगा तीन हफ्तों में जवाब

बीसीसी वृत्तचित्र विवाद: उच्चतम न्यायालय ने केंद्र से मांगा तीन हफ्तों में जवाब

February 3, 2023
सुरक्षित लैंड कराया गया विमान

सुरक्षित लैंड कराया गया विमान

February 3, 2023
प्रधानमंत्री लेंगे कृष्णगुरु एकनाम अखंड कीर्तन में भाग

प्रधानमंत्री लेंगे कृष्णगुरु एकनाम अखंड कीर्तन में भाग

February 2, 2023

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved