स्वीडन, स्टॉकहोम : दुनिया के सर्वाधिक प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कारों के ऐलान का सिलसिला जारी है। आज साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गयी। फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला है। दुनियाभर में विज्ञान, साहित्य, चिकित्सा और शांति के क्षेत्र में काम करने वालों को नोबेल पुरस्कारों के ऐलान की प्रतीक्षा रहती है। ये पुरस्कार इन क्षेत्रों में वैश्विक रूप से श्रेष्ठ मान्यता का प्रतीक माने जाते हैं। गुरुवार को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार का ऐलान हुआ। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स को वर्ष 2022 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्हें व्यक्तिगत स्मृति की प्रारंभिक अवस्थाओं, व्यवस्थाओं और सामूहिक प्रतिबंधों को उजागर करने के साहस के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। एरनॉक्स लेखन को एक राजनीतिक क्रियाकलाप मानती हैं, ताकि सामाजिक असमानता को लेकर दुनिया की आंखें खोली जा सकें। इसके लिए वे भाषा को एक चाकू की तरह इस्तेमाल करती हैं।
पंजाब में बदला सभी स्कूलों का समय
पंजाब, चंडीगढ़ : पंजाब के कई जिलों में पड़ रही धुंध के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते...
Read more