• Home
  • About us
  • Contact us
Friday, April 10, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home अंतरराष्ट्रीय

टीकों के लिए अरबपतियों पर लगायें कर: ऑक्सफैम

The Radar by The Radar
January 18, 2022
in अंतरराष्ट्रीय
1 जनवरी से वैक्सीन के लिए शुरू होगा पंजीकरण
Share on FacebookShare on Twitter

*टीकों के लिए अरबपतियों पर लगायें कर: ऑक्सफैम*

ब्रिटेन, लंदन : गरीबी उन्मूलन के लिए काम करने वाले संगठन ऑक्सफैम ने सोमवार को तमाम सरकारों से दुनिया के अरबपतियों पर एकमुश्त 99 प्रतिशत कर लगाने और उस धन का इस्तेमाल गरीबों के लिए व्यापक स्तर पर कोविड-19 रोधी टीकों का निर्माण के लिए करने की अपील की। ऑक्सफैम के मुताबिक उसने वैश्विक असमानता से निपटने के प्रयास के तहत ऐसा करने का आग्रह किया है, जो कोरोना वायरस के कारण और बढ़ गयी है।

ऑक्सफैम ने इस सप्ताह विश्व आर्थिक मंच की राजनीतिक एवं व्यावसायिक नेताओं की ऑनलाइन बैठक में हुई चर्चा की जानकारी देने के उद्देश्य से तैयार एक रिपोर्ट में कहा कि वैश्विक महामारी के दौरान पर्याप्त वित्तीय संसाधन के कारण अमीरों को फायदा हुआ है। वहीं, गरीब देशों को, उन तक टीकों की असमान पहुंच के कारण कोविड-19 के दौरान नुकसान झेलना पड़ा, जो (टीके) अधिकतर अमीर देशों को मिले।

ऑक्सफैम इंटरनेशनल की कार्यकारी निदेशक गैब्रिएला बुशेर ने एक साक्षात्कार में कहा कि वैश्विक महामारी अरबपतियों के लिए अप्रत्याशित रूप से लाभदायक साबित हुई है। जब सरकारों ने बचाव पैकेज की घोषणा की और सभी के लिए अर्थव्यवस्था बेहतर करने के वास्ते अर्थव्यवस्था तथा वित्तीय बाजारों में खरबों लगाये गये, तब उससे हुआ पूरा फायदा अरबपतियों को मिला।

बुशेर ने कहा कि टीका निर्माण वैश्विक महामारी की सफलता की कहानियों में से एक है, लेकिन अमीर देशों ने टीकों की जमाखोरी की है, जो फार्मास्युटिकल एकाधिकार सुरक्षित रखना चाहते हैं। समूह ने कहा कि 10 सबसे धनी लोगों पर एकमुश्त 99 प्रतिशत कर लगाने से 800 अरब डॉलर मिल सकते हैं और इसका इस्तेमाल कई सामाजिक कार्यों के लिए किया जा सकता है। बुशेर ने कहा कि इस पैसे से पूरी दुनिया के लिए टीकों का भुगतान सक्षम होगा, सभी के लिए स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकेंगी।

Previous Post

मार्च में होगा 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण

Next Post

भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 26

Next Post
एक बार फिर महसूस किया गया भूकंप के झटके

भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 26

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पहली कैबिनेट बैठक आगामी 15 अप्रैल को
खेल

राजस्थान रॉयल्स और बेंगलुरु के बीच महामुकाबला आज

by The Radar
April 10, 2026
0

असम, गुवाहाटी : असम क्रिकेट संघ (एसीए) स्टेडियम में कल आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल...

Read more
पहली कैबिनेट बैठक आगामी 15 अप्रैल को

पहली कैबिनेट बैठक आगामी 15 अप्रैल को

April 10, 2026
असम चुनाव: निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा और सुविधाओं के साथ चुनावी तंत्र पूरी तरह तैयार

सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश

April 8, 2026
असम चुनाव: निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा और सुविधाओं के साथ चुनावी तंत्र पूरी तरह तैयार

11 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट

April 8, 2026
असम चुनाव: निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा और सुविधाओं के साथ चुनावी तंत्र पूरी तरह तैयार

राज्यपाल ने पूरी की अपनी डिजिटल जनगणना

April 8, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved