टोंगा, नुकुअलोफा : दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश टोंगा में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने एक ट्वीट में कहा कि टोंगा के हिहिफो से 95 किमी पश्चिम उत्तर पश्चिम में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया। जिसका केंद्र पृथ्वी से 210.1 किमी की गहराई में था। फिलहाल भूकंप से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अफगानिस्तान के फैजाबाद में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी इसकी जानकारी देते हुए कहा कि रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। झटके करीब सुबह 5:51 बजे आए। वहीं अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बैठकों में अब नहीं होगा अधिकारियों के पदनामों का उल्लेख
हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों की बैठकों की कार्यवाही में अब अधिकारियों के नाम या पदनामों...
Read more