तुर्की, अंकारा : तुर्किये और सीरिया में आए शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या 41 हजार से अधिक हो गई है। यहां छह फरवरी को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई थी। इससे पहले कल तुर्किये के दक्षिणी शहर कहामनमारस में दो महिलाओं को मलबे से निकाला गया था। भूकंप के नौ दिन बाद एक मां और दो बच्चों को अंताक्या में बचाया गया था। भूकंप के 228 घंटे बाद भी अंतक्या में बचाव कार्य जारी रहा। अधिकारियों का कहना है कि भूकंप से बचने वाले लाखों लोगों को मानवीय सहायता की आवश्यकता है, साथ ही बहुत से लोग ठंड के मौसम में बेघर हो गए हैं। ऐसे लोगों की तत्काल मदद की जानी चाहिए। तुर्किये में तैनात राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के छह श्वान मलबे के नीचे फंसे लोगों की तलाश में बेहद प्रभावी साबित हुए हैं। अन्य देशों की टीम ने भी श्वानों की मदद से बचाव अभिायन चलाया है। एनडीआरएफ अपनी दो टीम को गाजियांटेप से तुर्किये के भूमध्यसागरीय तट स्थित हताय भेजने की प्रक्रिया में है। गाजियांटेप में मलबे में दबे लोगों के अब जीवित बचे होने की संभावना लगभग न के बराबर है। एनडीआरएफ की तीसरी टीम पहले से ही हताय में है।
भाजपा ने दिल्ली के लिए जारी किया संकल्प पत्र
नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के संकल्प पत्र को लॉन्च करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने...
Read more