तुर्की और सीरिया में शक्तिशाली भूकंपों के कारण अब तक 15,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। व्यापक तबाही के बीच मरने वालों की संख्या में वृद्धि जारी है। करीब 50 हजार से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बड़ी तादात में लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। इस बीच तुर्किये में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार तुर्किये के नूरदगी शहर में ये भूकंप महसूस हुआ है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है। वहीं भूकंप से आई तबाही के बाद मलबे के नीचे लोगों के जिंदा होने की अभी भी आशंका है। इसको देखते हुए राहत-बचाव का काम भी काफी संभलकर चल रहा है। जो जिंदा हैं, वो मलबों के ढेर में अपनों को तलाश रहे हैं। दिनरात मलबे की खुदाई चल रही है। लोग हाथों से भी मलबा साफ कर रहे हैं। कई जगहों पर रेस्क्यू करने वालों की कमी पड़ गई है। आलम ये है कि मलबे के अंदर से जिंदा लोग चीख रहे हैं, लेकिन उनकी मदद करने वाला कोई नहीं है।
मरने वालों की संख्या 15000 से अधिक
-
By The Radar

- Categories: अंतरराष्ट्रीय
Related Content
भारत और रूस ने किया समुद्री सहयोग पर दो ऐतिहासिक एमओयू पर हस्ताक्षर
By
The Radar
December 6, 2025
बम की धमकी के बाद विमान डायवर्ट
By
The Radar
December 2, 2025
ट्रंप ने की खाद्य आयात पर शुल्क में कटौती
By
The Radar
November 15, 2025
आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की दोहराई प्रतिबद्धता
By
The Radar
November 14, 2025
वॉटसन केकेआर में सहायक कोच
By
The Radar
November 13, 2025