यूक्रेन, कीव : रूसी हमलों में कीव एक बार फिर से कई बम धमाकों से दहल गया। कीव में पिछले रूसी हमले के ठीक एक सप्ताह बाद यह हमले हुए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रफति के चीफ ऑफ स्टाफ एंड्रिए येरमाक ने बताया कि एक के बाद एक कई धमाकें राजधानी कीव में हुए हैं। रुस को लगता है कि इससे उन्हें मदद मिलेगी, लेकिन यह उनकी बेचैनी को दिखाता है। कीव शहर के मेयर विटाली क्लिचको ने कहा कि राजधानी का मध्य शेवचेंको जिला इस हमले से प्रभावित हुआ है। हमले में अपार्टमेंट के कईं ब्लॉक क्षतिग्रस्त हो गए और एक गैर-आवासीय भवन में आग लग गई। लोगों को आश्रय गृहों की ओर रूख करना पड़ा। हालांकि हमले में हताहत हुए लोगों के बारे में तत्काल जानकारी उपलब्ध नहीं थी। सोशल मीडिया पर अपलोड की गई तस्वीरों और पोस्ट में स्पष्ट रूप से मध्य कीव के क्षेत्र में हवा में उड़ते ड्रोन और आग लगने के कारण काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। एक वीडियो में लगातार गोलियों की आवाज़ भी सुनी जा सकती थी, जो ड्रोन को मार गिराने की कोशिश कर रही थी।
बैठकों में अब नहीं होगा अधिकारियों के पदनामों का उल्लेख
हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों की बैठकों की कार्यवाही में अब अधिकारियों के नाम या पदनामों...
Read more