यूक्रेन, कीव : रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग अब 1 साल से अधिक हो चुका है। दोनों ओर से हजारों की संख्या में मौते हुई हैं। यूक्रेन के शहर के शहर उजड़ गए हैं, लेकिन जंग अभी भी जारी है। इस बीच रूस ने यूक्रेन के शहरों पर कब्जा करने के लिए पूर्व की दिशा में सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है। उधर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी माना है कि देश के पूर्व में अग्रिम मोर्चे पर स्थिति कठिन होती जा रही है। इस क्षेत्र में जीत हासिल करने क लिए रूसी सेना यूक्रेन के बखमत शहर पर कब्जे की कोशिश कर रही है, जिससे यूक्रेन के महत्वपूर्ण आपूर्ति मार्ग को नियंत्रण में लेकर उसकी कमर तोड़ी जा सके। एक वीडियो संदेश में जेलेंस्की ने कहा मुझे कहना पड़ रहा है कि स्थिति कठिन है और यह और भी कठिन होती जा रही है। यह फिर से वही समय आ रहा है। आक्रमणकारी हमारे रक्षातंत्र को तोड़ने के लिए अधिक से अधिक सैनिक तैनात कर रहा है। उन्होंने कहा, बखमत, वुहलदार और लेमान व अन्य दिशाओं में स्थिति कठिन है। बता दें, रूसी सेना बखमत से लगभग 120 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में कोयला खनन वाले शहर वुहलदार पर भी कब्जा करने की कोशिश कर रही है।
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय शीतकालीन अवकाश के...
Read more





