अमेरिका, वॉशिंगटन : अमेरिकी सेना ने एलान किया है कि उसने अपने ऑस्प्रे वी-22 हेलीकॉप्टर्स की पूरी फ्लीट को ग्राउडेंड रखने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि ऑस्प्रे वी-22 हेलीकॉप्टर्स की उड़ानों पर रोक लगा दी है। बता दें कि एक हफ्ते पहले ही जापान के तट पर ऑस्प्रे एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया था, जिसमें एयर फोर्स ऑपरेशंस कमांड सर्विस के आठ सदस्यों की मौत हो गई थी।
जापान के तट पर हुए हादसे के बाद हुई जांच के बाद अमेरिका की सेना, वायुसेना और नौसेना ने ऑस्प्रे एयरक्राफ्ट की सैंकड़ों विमानों वाली फ्लीट की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया है। दरअसल जापान के तट पर हुए हादसे की जांच में पता चला है कि विमान में तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हुआ और इसमें क्रू सदस्यों की कोई गलती नहीं थी। बता दें कि हाल के समय में ऑस्प्रे विमान कई हादसों के शिकार हो चुके हैं, जिसके बाद इन विमानों में सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। हादसों के बाद जापान ने भी अपने 14 ऑस्प्रे विमानों की फ्लीट की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया है।
उत्तराखंड में भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
भारी हिमपात होने की संभावना हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे में...
Read more





