• Home
  • About us
  • Contact us
Friday, January 16, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home Most Influential Personality

रजनीकांत – बस कंडक्टर से बने सुपरस्टार

The Radar by The Radar
February 2, 2023
in Most Influential Personality, Most Iconic Superstar
रजनीकांत – बस कंडक्टर से बने सुपरस्टार
Share on FacebookShare on Twitter

National

भारतीय सिनेमा के इस लंबे सफर में कई ऐसे सितारे रुपहले पर्दे पर चमके, जिन्होंने दर्शकों को बांधे रखा। लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसे कलाकार हैं जिन्हें दर्शकों ने अपने सर माथे पर बिठाया। दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत एक ऐसे सितारे के रूप में दर्शकों के दिलों पर राज किया जिन्हें भगवान का दर्जा दिया गया। इसी रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को बैंगलुरु के मैसूर में हुआ था। उनके पिता का नाम रामोजी राव गायकवाड़ था और वह एक पुलिस कांस्टेबल थे। उनकी माता का नाम जीजाबाई था, जो एक गृहणी थी। बहन अस्वथ बालूभाई और दो बड़े भाई सत्यनारायण राव और नागेश्वर राव के साथ चार बहन-भाईयों में वो सबसे छोटे हैI उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गवीपुरम गवर्नमेंट मॉडल प्राइमरी स्कूल से की।

वह पढ़ाई में अच्छे थे, तो उनके भाई ने उनका दाखिला रामकिशन मिशन द्वारा संचालित एक मठ में करवा दिया। वहां वह पढ़ाई-लिखाई के साथ आध्यामिक में भी रूचि लेने लगे। उन्होंने मठ में होने वाले कार्यक्रमों में भी भाग लेना शुरू कर दिया। महाभारत नाटक में उन्होंने एकलव्य के दोस्त के का किरदार निभाया जिसे न केवल दर्शकों की सराहना मिली, बल्कि साथ ही महशूर कवि डी आर बेंद्रे की तरफ से भी सराहना मिली। उसके बाद उन्होंने आचार्य पाठशाला पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की। उन्होंने नाटकों में भाग लेना जारी रखा। जब उनकी पढ़ाई खत्म हुई तो उन्होंने अपने कैरियर के बारे में सोचना शुरू कर दिया। उन्होंने में बंगलौर और मद्रास शहर में कई तरह के काम किये, जिसमें कुली से लेकर बढ़ई का काम शामिल है। तभी बेंगलुरु परिवहन सेवा में उन्हें कंडक्टर की नौकरी मिल गई। पैसे की समस्या तो हल हो गई, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय को जारी रखा।उन्होंने अपने एक साथी राज बहादुर की मदद से किसी तरह एमजीआर फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ तमिलनाडु में दाखिला ले लिया।

“When Desire ends, Peace begins” -Rajinikanth

वही एक नाटक के दौरान उनके अभिनय से तमिल फिल्म निर्माता के बालाचंदर को काफी आकर्षित हुए और उन्होंने ही रजनीकांत को तमिल सीखने के लिए प्रेरित किया। रजनीकांत ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत तमिल फिल्म अपूर्वा रागंगल से ही की, जो बालाचंदर की ही थी। उन्होंने इस फिल्म में एक गाली गलौज करने वाले पति की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को आलोचकों से बहुत सराहना मिली और उनके काम को भी सराहा गया। इसके बाद शुरू हुआ उनका सफर सुपरस्टार के तरफ ले गया। अभिनय और सवांदो को बोलने के उनके खास अंदाज ने उन्हें दर्शकों के दिलों की धड़कन बना दिया। उनकी पहचान केवल तमिल फिल्मों से नहीं बल्कि दक्षिण भारतीय भाषाओं मलयालम और कन्नड़ भाषा की फिल्मो से भी होती है। 1983 में उन्होंने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म अंधा कानून में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी के साथ काम किया।उन्होंने कुल 190 फिल्मों में अभिनय किया। अभिनय के अलावा रजनीकांत ने पटकथा लेखक, फ़िल्म निर्माता और एक पार्श्व गायक के रूप में भी काम किया।

उन्होंने 1988 में फ़िल्म ब्लडस्टोन से हॉलीवुड में शुरुआत की। हालांकि फिल्म विफल रही। 2007 में जैकी चैन के बाद रजनीकांत एशिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता बन गए, और उन्होंने शिवाजी फिल्म के लिए 46 करोड़ की रकम ली। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें भारत का तीसरा सर्वोच्च सम्मान, पद्म भूषण मिला। रजनीकांत ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति में लता रंगाचारी से शादी की। लता ने अपनी महाविद्यालय के पत्रिका के लिए रजनीकांत का इंटरव्यू लिया था, वही दोनों के बीच प्रेम हो गया। दोनों ने 26 फरवरी 1981 को विवाह के बंधन में बंध गए। उनकी दो बेटियां है ऐश्वर्या और सौंदर्या। बड़ी बेटी ऐश्वर्या की शादी 18 नवम्बर 2004 को अभिनेता धानुष से हुई हैं और छोटी बेटी सौंदर्या की शादी 3 सितम्बर 2010 को बिजनेसमेन श्विन रामकुमार से हुई। वे पहले ऐसे अभिनेता है, जिन्हें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपने पाठ्यक्रम में जगह दी है। इसके अलावा उन पर ढेर सारे चुट्कुले और किस्से इंटरनेट पर उपलब्ध है।

“You won’t get anything without hard work. What you get without hard work will never fructify.” -Rajinikanth

उनके राजनीति में उतरने को लेकर बहुत सारे कयास लगते रहे है, लेकिन उन्होंने हमेशा इससे मना किया। एक बार तो उनके चाहने वालों ने उन्हें राजनीति में लाने के लिए एक पार्टी तक बना ली, जिसके बाद उन्हें मीडिया में सफाई देनी पड़ी कि उस कार्यक्रम से उनका कोई लेना देना नहीं है। साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों से ऐसी हरकते नहीं करने की अपील की। इसके अलावा उनकी दानशीलता के किस्से भी काफी मशहूर है। वे कभी नहीं चाहते थे कि उनके दान की चर्चा सड़क पर हो। उन्होंने कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की। हालांकि वे अपनी आधी से ज्यादा कमाई को दान और सामाजिक कार्यों में खर्च कर देते है। शायद यही वजह है कि यह अभिनेता इतना महान है और लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते है।

 

 

Previous Post

किए गए भूकंप के झटके महसूस

Next Post

असम में जी-20 की पहली बैठक शुरू

Next Post
असम में जी-20 की पहली बैठक शुरू

असम में जी-20 की पहली बैठक शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलने पर कक्षाओं में पढ़ाई करते छात्र-छात्राएं।
राष्ट्रीय

शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल

by The Radar
January 16, 2026
0

शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय शीतकालीन अवकाश के...

Read more
असम आगमन पर प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए राज्य सरकार के अधिकारी और सुरक्षा कर्मी।

दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगे प्रधानमंत्री

January 16, 2026
अमेरिका के वाशिंगटन में 21 जनवरी से लागू होने वाली नई पाबंदियों से संबंधित जानकारी।

21 जनवरी से लागू होंगी पाबंदियां

January 15, 2026
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मौसम में बदलाव के संकेत, ठंड से राहत मिलने की संभावना।

जल्द ही मिल सकती है ठंड से राहत

January 15, 2026
मणिपुर के इम्फाल में सुरक्षा बलों द्वारा अभियान के दौरान पांच उग्रवादियों की गिरफ्तारी।

पांच उग्रवादी गिरफ्तार

January 15, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved