अजमल ने की मिया समुदाय के खिलाफ मुख्यमंत्री की कथित टिप्पणियों की आलोचना
असम, गुवाहाटी : एआईयूडीएफ सुप्रीमो एवं पूर्व सांसद बदरुद्दीन अजमल ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा पर चुनावी लाभ के लिए अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत भरे भाषण देने का आरोप लगाया। मालूम हो कि पार्टी ने संगठनात्मक ऊर्जा विकास अभियान लक्ष्य-2026 के संबंध में आज महानगर के पंजाबाड़ी स्थित शिलग्राम में जिला एवं प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में पार्टी के विधायक एवं विभिन्न स्तरों के नेता उपस्थित थे। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए अजमल ने कहा कि जुबीन गर्ग के लिए न्याय 2026 के असम विधानसभा चुनावों में पार्टी का एक प्रमुख चुनावी मुद्दा होगा। असम के लोग जुबिन के लिए न्याय चाहते हैं। और हम इस मामले में असम के लोगों के साथ खड़े हैं। अजमल ने मुसलमानों, खासकर मिया समुदाय के खिलाफ मुख्यमंत्री की कथित टिप्पणियों की आलोचना की। अजमल ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता करनी चाहिए। उन्हें मियां समुदाय के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। चुनाव में बस चार-पांच महीने बचे हैं। वह राजनीतिक कारणों से अल्पसंख्यकों का अपमान कर रहे हैं। उन्हें अपने पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए। हमारी पार्टी कभी भी बांग्लादेशियों के पक्ष में नहीं रहा। हमने बहुत पहले ही भारत-बांग्लादेश सीमा को सील करने और सीमा पार से घुसपैठ को रोकने के लिए देखते ही गोली मारने की मांग की थी।
यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा
यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर : जानसठ क्षेत्र के गांव में चार साल...
Read more




