अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार
मणिपुर, थौबल : मणिपुर के थौबल जिले से प्रतिबंधित संगठन की दो महिला कार्यकर्ताओं को तीन नाबालिगों को संगठन में भर्ती करने के इरादे से अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान प्रतिबंधित पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलेइपाक (प्रेपाक) के सदस्यों के रूप में हुई है। उन्हें खांगबोक इलाके से गिरफ्तार किया गया। ये गिरफ्तारियां काकचिंग जिले के काकचिंग खुनौ नगैखोंग लेइकाई से तीन बच्चों के कथित अपहरण की जांच के बाद की गई हैं। बच्चों को इम्फाल पश्चिम जिले के उचिवा अवांग लेइकाई से बचाया गया और उनके माता-पिता को सौंप दिया गया। अपहरण में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई एक कार भी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य सहयोगियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। मई 2023 में मैतेई और कुकी-ज़ो समूहों के बीच जातीय हिंसा भड़कने के बाद से मणिपुर में तलाशी अभियान तेज कर दिए गए हैं, जिसमें 260 से अधिक लोग मारे गए और हजारों लोग विस्थापित हुए। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद केंद्र ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया। मणिपुर विधानसभा, जिसका कार्यकाल 2027 तक है तब से निलंबित है।
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय शीतकालीन अवकाश के...
Read more





