अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी
बिहार, पटना : बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार के बारे में पूछे जाने पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कोई बात नहीं, चुनाव में दो ही नतीजे आते हैं, या तो जीत, या हार। निश्चित रूप से महागठबंधन को सफलता नहीं मिली, एनडीए को सफलता मिली, हम बधाई देते हैं, लेकिन उन्हें जनादेश नहीं मिला। उन्हें धनबल से मिला, कहीं न कहीं लोकतंत्र खतरे में है। पहले पैसा अवैध रूप से बांटा जाता था, अब कानूनी रूप से बांटा जा रहा है। हमें पिछले चुनाव से ज़्यादा वोट मिले। अब हम 2029 के चुनाव की तैयारी करेंगे। मैं सरकार से कहूंगा कि जीविका दीदी को वादे के मुताबिक़ 2 लाख रुपये दिए जाएं, वरना हम आंदोलन करेंगे। चुनाव में हार के बाद लालू प्रसाद यादव के परिवार में कथित दरार और रोहिणी आचार्य पर लग रहे आरोपों पर भी सहनी ने अपनी राय रखी। उन्होंने इसे एक पारिवारिक मामला बताया। सहनी ने कहा यह उनका पारिवारिक मामला है। अक्सर हार का दोष किसी एक व्यक्ति पर डाल दिया जाता है, जो सही नहीं है… हमें अपनी गलतियों से सीखने की जरूरत है।
यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा
यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर : जानसठ क्षेत्र के गांव में चार साल...
Read more




