अभिनेत्री मना रही हैं अपना 35वां जन्मदिन
महाराष्ट्र, मुंबई : अभिनेत्री पूजा हेगड़े आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपना जन्मदिन एक सादगी भरे कार्यक्रम से मनाया है। कुली अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन मनाने की झलकियां साझा की हैं। इसे उनके फैंस लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं। पूजा ने अपने जन्मदिन की शुरुआत केक काटने की रस्म से की। उन्होंने इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि वह केक काटते हुए मुस्कुरा रही हैं। एक वीडियो में वह ताली बजा रही हैं और हंस रही हैं। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन ड्रेस पहनी है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है जन्मदिन का जश्न थोड़े से काम और ढेर सारे प्यार के साथ शुरू हुआ। पूजा की पोस्ट पर ज्यादातर यूजर्स ने उन्हें बधाई दी है। एक यूजर ने लिखा है यह दिन मेरी जिंदगी का खास दिन है। एक दूसरे यूजर ने लिखा है मेरा जन्म भी अक्तूबर में हुआ। मालूम हो कि वह राजनीतिक एक्शन थ्रिलर जन नायकन में विजय के साथ मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के अभिनेता बॉबी देओल भी हैं। इसके अलावा वह रोमांटिक ड्रामा डीक्यू 41 में नजर आने वाली हैं।
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी बिहार, पटना : बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार...
Read more






