गुवाहाटी, 11 मई। देश की सबसे बड़ी दूध उत्पादन कंपनी अमूल ने अपने ताजा कार्टून में असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा को जगह दी है। अमूल ने असम के नए मुख्यमंत्री का कार्टून बनाकर उन्हें एक अनोखे तरीके से बधाई दी है।
कार्टून में हिमंत के दोनों हाथों को विक्ट्री साइन दिखाते हुए पेश किया गया है। अमूल द टेस्ट ऑफ़ इंडिया ब्रांड के कार्टून में कैप्शन लिखा है कि इसपर विश्वास करो! सर माखन खाओ। जिसका अर्थ यह है कि सर विश्वास करो कि इसमें मक्खन है। अमूल की ओर से साझा किया गया सामयिक कार्टून तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। खुद मुख्यमंत्री ने भी इसे अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है।
उन्होंने इसे साझा करते हुए अमूल को ब्रांड में शामिल करने और उसे अधिक प्रतिष्ठित बनाने के लिए धन्यवाद दिया है। गौरतलब है कि हिमंत ने कल असम के 15 वें मुख्यमंत्री के रूप में गुवाहाटी में शपथ ली।
मुख्यमंत्री के इस ट्वीट को 1,605 लाइक्स मिले हैं। आज सुबह 8 बजे तक इसे 237 यूजर्स ने रीट्वीट किया है।