गुवाहाटी। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने आज मंत्रिमंडल में शामिल किए गए मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया है। मुख्यमंत्री ने दशकों से संभालते आ रहे हैं स्वास्थ्य, शिक्षा और वित्त विभाग को नवगठित सरकार के अन्य मंत्रियों को आवंटित कर दी है।
मुख्यमंत्री ने अपने पास गृह, कार्मिक, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और ऐसे विभाग रखे हैं, जो किसी दूसरे मंत्रियों को आवंटित नहीं किए गए। किसी अन्य मंत्रियों को किसी अन्य विभाग की अनुमति नहीं। जिन मंत्रियों को संबंधित विभाग सौंपा गए हैं, वह कुछ इस प्रकार है।
रंजीत कुमार दास : पंचायत और ग्रामीण विकास, सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग, खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले
अतुल बोरा : कृषि, बागवानी, पशुपालन और पशु चिकित्सा, सीमा क्षेत्र विकास, असम समझौते का कार्यान्वयन, सहकारिता
यूजी ब्रह्म : हथकरघा और कपड़ा, भूमि संरक्षण, मैदानी जनजाति और पिछड़े वर्गों कल्याण (बीटीसी)
चंद्र मोहन पटवारी : परिवहन, उद्योग और वाणिज्य, कौशल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण
परिमल शुक्लसुखाबैद्य : पर्यावरण और वन, मछली पालन, उत्पाद शुल्क
केशव महंत : स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी
रनोज पेग : शिक्षा, कल्याण जनजाति और पिछड़ा वर्ग (गैर-बीटीसी)
अशोक सिंघल : गुवाहाटी विकास, शहरी विकास, सिंचाई
जोगेन मोहन : राजस्व और आपदा प्रबंधन, पहाड़ी क्षेत्र विकास, खान और खनिज।
संजय किशन : चाय जनजाति कल्याण, श्रम और रोजगार
अजंता नेउग : वित्त समाज, कल्याण
पीयूष हजारिका : जल संसाधन, सूचना और जनसंपर्क, संसदीय कार्य
बिमल बोरा : खेल और युवा कल्याण, सांस्कृतिक मामले, बिजली, पर्यटन