असम विधानसभा चुनाव के घोषित नतीजों में कुल 8 प्रत्याशियों ने एक लाख से भी ज्यादा मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को हराया है। इसमें भाजपा और एआईयूडीएफ के 3-3 और कांग्रेस के दो प्रत्याशी शामिल हैं। धींग सीट से एआईयूडीएफ के अमीनुल इस्लाम ने निर्दलीय प्रत्याशी महबूब मुख्तार को 1,02,967 वोटों के अंतर से हराया। दिसपुर से भाजपा प्रत्याशी अतुल बोरा ने कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर लड़े मंजीत महंत को 1,21,657 मतों से हराया। पत्रकार से राजनीति के मैदान में उतरे महंत दरअसल आंचलिक गण मोर्चा के नेता हैं। यह मोर्चा कांग्रेस के नेतृत्व वाली महागठबंधन के हिस्सेदार है। राज्य के वित्त मंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने जालुकबाड़ी सीट से कांग्रेस के रमेन चंद्र बरठाकुर को 1,01,911 वोटों से पराजित किया। वे लगातार पांचवी बार इस सीट से चुनाव जीते हैं। इनका जीत का आंकड़ा हमेशा से एक लाख के आसपास ही रहा है। जमुनामुख सीट से एआईयूडीएफ के सिराजुद्दीन अजमल ने असम गण परिषद (अगप) के सादिक उल्ला भुइयां को 1,18,560 वोटों से हराया। जनिया सीट से एआईयूडीएफ के रफिकुल इस्लाम ने भाजपा के शाहिदुल इस्लाम को 1,44,175 वोटों से हराया। भाजपा के ही जोनाई सीट से भुवन पेगु ने कांग्रेस के हेमा हरि प्रसन्ना पेगु को 1,10,987 वोटों से हराया। रुपहीहाट सीट से कांग्रेस के नुरुल हुदा से भाजपा के नाजिर हुसैन को 1,06,352 मतों से परास्त किया। दक्षिण सालमारा से कांग्रेस के वाजेद अली चौधरी ने निर्दलीय उम्मीदवार नुरुल इस्लाम मोल्ला को 1,35,574 वोटों से हराया।
गुवाहाटी में पहली बार खेला जाएगा टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 22 से 26 नवंबर के बीच होगा मुकाबला
नई दिल्ली : वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम इंडिया के कार्यक्रमों की घोषणा...
Read more