जम्मू-कश्मीर, कुलगाम : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने जानकारी दी कि आतंकवादियों ने कुलगाम के काकरान निवासी और पेशे से चालक सतीश कुमार सिंह पर गोलियां चलाईं। उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।वारदात में शामिल आतंकवादियों की तलाश जारी इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी। सतीश की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे श्रीनगर रेफर किया था। यह हमला कुलगाम जिले के पुम्बई में शाम 7. 30 बजे हुआ। उल्लेखनीय है कि कुलगाम और शोपियां जिलों के कुछ हिस्सों में राजपूत परिवार रहते हैं, जिन्होंने कभी जम्मू एवं कश्मीर से पलायन नहीं किया। वे लोग मुख्य रूप से सेब के व्यापार से जुड़े हैं। सिंह (55) को एक गोली सिर में और दो गोलियां सीने में मारी गई थीं। अधिकारियों को संदेह है कि हमले में लश्कर-ए-तैयबा का एक नया गुर्गा शामिल था। पिछले 10 दिन में आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर में आम लोगों पर हमले तेज कर दिए हैं। पिछले हफ्ते पुलवामा में दो अलग-अलग हमलों में चार मजदूर घायल हो गए थे, जबकि शोपियां में आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया था।
रिश्वत लेते तीन गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश, कुल्लू : विजिलेंस ने कुल्लू में खाद्य सुरक्षा विभाग के कार्यालय में दबिश देकर सहायक आयुक्त व खाद्य...
Read more