हरियाणा, पानीपत : हरियाणा के पानीपत स्थित समालखा के माधव सृष्टि परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा शुरू हो चुकी है। 15 मार्च तक चलने वाली इस बैठक को संघ की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च इकाई माना जाता है। बैठक का शुभारंभ सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की उपस्थिति में होगा। इसमें देशभर से लगभग 1,487 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। अब तक देश के 10 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे आगे और विस्तार दिया जाएगा। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के कार्यक्रमों पर चर्चा होगी, जो अगले वर्ष फरवरी में आयोजित किए जाएंगे। पिछले एक साल में देश भर में 5,500 से अधिक नई शाखाएं शुरू हुई हैं। आरएसएस से जुड़ेंnडिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए हर साल करीब 1.25 लाख लोग संघ से जुड़ने की इच्छा जता रहे हैं। बैठक में विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भाजपा (अध्यक्ष नितिन नवीन), भारतीय किसान संघ और मजदूर संघ जैसे 32 विविध संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में असम क्षेत्र से 11 और उत्तर असम प्रांत से 45 अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। बैठक के अंतिम दिन 15 मार्च को सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों और आगामी संकल्पों की जानकारी साझा करेंगे।
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...
Read more






