असम, गुवाहाटी : असम विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों के बीच चुनाव आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों एवं (ईवीएम) की कमिश्निंग यानी कैंडिडेट सेट करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। राज्य के सभी 126 विधानसभा क्षेत्रों में यह महत्वपूर्ण प्रक्रिया 31 मार्च से शुरू होगी। जिला चुनाव अधिकारियों द्वारा अधिसूचित परिसरों में इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) के अधिकृत इंजीनियरों और तकनीकी कर्मचारियों की देखरेख में यह कार्य संपन्न किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए इसे चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा। इस दौरान कुल 41,353 बैलेट यूनिट, 45,572 कंट्रोल यूनिट और 44,830 वीवीपीएटी मशीनों की कमिश्निंग की जाएगी, जिसमें रिजर्व रखी गई मशीनें भी शामिल हैं। प्रक्रिया के तहत सिंबल लोडिंग यूनिट के माध्यम से वीवीपीएटी में चुनाव चिह्न लोड किए जाएंगे, जिन्हें उम्मीदवार मॉनिटर या टीवी स्क्रीन पर सीधा देख सकेंगे। चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवारों को यह अवसर भी दिया जाएगा कि वे कुल मशीनों में से 5 प्रतिशत ईवीएम और वीवीपीएटी का रैंडम चयन कर मॉक पोल कर सकें। चुनाव आयोग के अनुसार यह कदम चुनावी अखंडता को बनाए रखने और मतदाताओं व उम्मीदवारों का भरोसा मजबूत करने के लिए उठाया गया है।
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...
Read more






