अरुणाचल प्रदेश, चांगलांग : अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालिम (एनएससीएन-आईएम) के एक उग्रवादी ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि सरेंडर करने वाले उग्रवादी की पहचान चांगलांग जिले के मनमाओ गांव के रहने वाले 30 वर्षीय जुंगरोन चेना के रूप में हुई है। चांगलांग के पुलिस अधीक्षक किर्ली पाडू के अनुसार चेना ने जिला पुलिस और असम राइफल्स के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में अपने हथियार डाले। आत्मसमर्पण के दौरान उसने एक .32 एमएम पिस्तौल, एक मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन सुरक्षा बलों को सौंपा। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक चेना का उग्रवाद का इतिहास काफी पुराना है। उसने सबसे पहले साल 2015 में नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (रिफॉर्मेशन) का दामन थामा था, लेकिन साल 2022 में वह पाला बदलकर एनएससीएन-आईएम में शामिल हो गया। एसपी ने बताया कि अब पुलिस और असम राइफल्स जैसी सुरक्षा एजेंसियां मिलकर उससे पूछताछ कर रही हैं ताकि क्षेत्र में सक्रिय उग्रवादी गतिविधियों के बारे में और अधिक जानकारी जुटाई जा सके।
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...
Read more






