उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी
हिमाचल प्रदेश, शिमला : प्रदेश उच्च न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे सुरक्षा एजेंसियां और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। आज सुबह इसकी सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते और पुलिस की टीम ने न्यायालय के परिसर में पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि इस दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं की। बताया जा रहा है कि न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर सुबह ही एक अज्ञात ई-मेल से इस तरह की धमकी प्राप्त हुई है। इसके बाद न्यायालय प्रशासन की ओर से मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई। शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजीव कुमार गांधी ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही न्यायालय की सुरक्षा को लेकर सभी पुख्ता कदम उठाए जा रहे हैं। एहतियातन न्यायालय में भी व्यापक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और स्थानीय पुलिस ने परिसर की गहन तलाशी ली। पुलिस ने ई-मेल भेजने वाले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी दो बार न्यायालय को बम की धमकी मिली है।
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय शीतकालीन अवकाश के...
Read more





