एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज
हरियाणा, नारनौल : मौसम के मिजाज बदले बदले से नजर आ रहे हैं। पूरे इलाके में धीरे धीरे तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। हरियाणा राज्य के किसी भी जिले में शीतलहर की स्थिति देखने को नहीं मिल रही है। हालांकि जिले में मौसम आमतौर पर परिवर्तन शील परन्तु शुष्क बना हुआ है। पूरे इलाके में अभी ठंड का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। मौसम विशेषज्ञ डाक्टर चंद्रमोहन मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव आंशिक बादल वाही के साथ तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। पूरे इलाके में पिछले दो सप्ताह से हाड़ कंपा देने वाली के सभी रंग रूप देखने को मिल रहा था। शीतलहर से गंभीर शीतलहर और पाला जमने की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा था। रात का पारा लुढ़क कर जमाव बिंदु और उसके आसपास बने हुए थे। परन्तु कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में ठंड के तेवरों को ढीला बना दिया है। हालांकि जिले में पश्चिमी मौसम प्रणाली के असर से नमी तथा शांत हवाओं की वजह से सुबह के घंटो में कहीं कहीं आंशिक कोहरा भी देखने को मिला। 19 जनवरी तथा 20 जनवरी को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बादलों की आवाजाही रहेगी। तथा केवल एक दो स्थानों पर छिट-पुट बूंदाबांदी की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है। कमजोर पश्चिमी मौसम प्रणालीयों से लगातार नमी की मात्रा बढ़ने से अगर हवाएं शांत बनीं रहीं तो कहीं कहीं आंशिक कोहरा भी देखने को मिलेगा। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में शीतलहर की स्थिति देखने को नहीं मिलेगी। सम्पूर्ण इलाके में रात के तापमान में और उछाल जारी रहेगी। जबकि दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






