एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत
उत्तराखंड, देहरादून : भारत के महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने के बाद पहली बार देहरादून एयरपोर्ट पहुंची ऑल राउंडर स्नेह राणा का देहरादून एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। स्नेह राणा सनौला, देहरादून की रहने वाली हैं। उन्हें लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे उनके बड़े भाई कमल राणा और उनकी भाभी ऋचा राणा ने कहा कि वर्ल्ड कप के लिए स्नेहा राणा ने काफी तैयारी की थी। कुछ समय पहले स्नेहाको चोट भी लगी थी। लेकिन इस चोट से उभर कर उन्होंने भारत को वर्ल्ड कप जिताया है और पूरे विश्व में देहरादून और प्रदेश का नाम रोशन किया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम में ऑलराउंडर स्नेहा राणा ने देहरादून एयरपोर्ट पर कहा कि टीम इंडिया की कड़ी मेहनत से विश्व कप जीत पाए हैं।प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से भी टीम के साथ उन्होंने मुलाकात की है। उनके साथ काफी अच्छा अनुभव उनका रहा है। उन्होंने टीम का हौसला बढ़ाया। वहीं राज्य स्थापना दिवस पर वह मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से भी मिल सकती हैं।
यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा
यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर : जानसठ क्षेत्र के गांव में चार साल...
Read more



