असम, गुवाहाटी : असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में उप नेता प्रतिपक्ष गौरव गोगोई का पाकिस्तान लिंक को लेकर विशेष जांच टीम (एसआईटी) की रिपोर्ट को 8 फरवरी को सार्वजनिक किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा की अध्यक्षता में दिसपुर में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इसका निर्णय लिया गया। कैबिनेट बैठक दौरान एसआईटी ने रिपोर्ट को लेकर एक प्रेजेंटेशन दिया, जिसे देख मंत्रीगण आश्चर्य हो गए और मुख्यमंत्री को अधिकार दिया कि इस रिपोर्ट को वे 8 फरवरी को सार्वजनिक कर सकते है। बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पाकिस्तानी नागरिक अली तौकिर शेख के खिलाफ मामला दर्ज किया था और मुन्ना प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने जांच के दौरान कई अहम सबूत संग्रह किए, जिससे गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ गोगोई का पाकिस्तान के साथ सिधा संपर्क सामने आया है। उन्होंने कहा कि अली तौकिर शेख, गौरव गोगोई और एलिजाबेथ गोगोई का भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता पाया गया है और रिपोर्ट को देख लोग आश्चर्य हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि 8 फरवरी की सुबह 10.30 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाएगा, जिसमें स्थानीय के साथ-साथ राष्ट्रीय मीडिया घरों को भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट को सार्वजनिक करने से पहले 7 फरवरी को कैबिनेट में इस पर चर्चा की जाएगी कि इस मामले को राज्य सरकार जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ाए या फिर इस मामले को केंद्र को सौंप दिया जाए या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले से अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के कुछ अंश जो व्यक्तिगत या राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित होगा, इसे सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। साथ ही रिपोर्ट का कांग्रेस पर असर पड़ेगा को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस से ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती है। भाजपा होता तो निलंबित कर देता। लेकिन राहुल गांधी से कार्रवाई की उम्मीद नहीं की जा सकती है। राहुल खुद कहां के नागरिक है, यह हम नहीं चानते है।
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






