असम, गुवाहाटी : आगामी असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रचार तेज कर दिया है। पार्टी ने भाजपा के तर्ज पर दिवार लेखन अभियान शुरु किया। चुनाव प्रभारी और छत्तीसगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बंधु तिर्की और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने गुवाहाटी स्थित मानेंद्र शर्मा परिसर में दिवार पर लेखन कर ‘नतून बोर अखोम अभियान’ शीर्षक अभियान की शुरुआत की। मौके पर गोगोई ने कहा कि कांग्रेस विपक्षी पार्टियों के गठबंधन में चुनाव लड़ेगी, इसमें कोई दो राय नहीं है, लेकिन गठबंधन को लेकर भाजपा में ही भ्रम की स्थिति है। भाजपा ने अभी तक तय नहीं किया है कि बीटीसी में किसके साथ चुनाव लड़ेगी। यहीं नहीं राभा हसांग को लेकर भी भाजपा की स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं है। वहीं अगप के साथ भी सीटों को लेकर तालमेल नहीं बैठक रहा है। उन्होंने एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन को लेकर कहा कि अजमल की पार्टी के साथ गठबंधन संभव नहीं है। राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि फिलहाल उनका फोकस विधानसभा चुनाव है। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस क एआईयूडीएफ की मदद लेनी हो, जो वे नहीं चाहते है। गोगोई ने हालिया जारी कुछ सर्वे की रिपोर्ट पर कहा कि वे सिर्फ जनता के सर्वे को तवज्जो देते है। गत लोकसभा चुनाव में सर्वे ने उन्हें तीन लाख वोटों से हारते हुए दिखाया था, लेकिन नतीजा क्या हुआ यह सभी को पता है। इसलिए सर्वे को कांग्रेस ज्यादा तवज्जो नहीं देती है। उन्होंने हिमंत विश्व शर्मा सरकार को प्रचार की सरकार करार देते हुए प्रचार के नाम पर खर्च किए गए राशि का व्यौरा देने की मांग की। वहीं काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर भाजपा की ओर से गौरव गोगोई पर किए जा रहे हमले पर उन्होंने कहा कि वे विकास का विरोधी नहीं है, लेकिन विकास के नाम पर विनाश का विरोधी है। उन्होंने कहा कि एलिवेडेट कॉरिडोर का निर्माण बिना पर्यावरण के प्रभाव के अध्ययन के किया जा रहा है।
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






