कीमतों में मामूली गिरावट
नई दिल्ली : अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का योजना बना रहे थे, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। 14 जनवरी को रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद पिछले दो दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। आज यानी 17 जनवरी को भी कीमतों में मामूली गिरावट आई है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर की मजबूती की वजह से यह बदलाव आया है, लेकिन इसके बावजूद इस साल जनवरी में अब तक सोने ने लगभग 6 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। आज भारतीय बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। कल के मुकाबले इसमें 10 रुपये की छोटी सी गिरावट देखी गई है। वहीं अगर हम 22 कैरेट गोल्ड की बात करें, जिसे ज्वेलरी बनाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, उसकी कीमत 1,31,440 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमतों में भी आज मामूली कमी आई है। 16 जनवरी को 1 किलो चांदी की कीमत 2,92,000 रुपये थी, जो आज घटकर 2,91,900 रुपये हो गई है। भले ही आज दाम थोड़े कम हुए हों, लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि चांदी इस महीने अब तक 22 प्रतिशत से ज्यादा महंगी हो चुकी है। बाजार विशेषज्ञ का कहना है कि चांदी जल्द ही 3 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार कर सकती है।
https://the-radar.in/
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






