कॉरपोरेट पार्क में लगी भीषण आग
महाराष्ट्र, मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई स्थित चेंबूर इलाके में तड़के एक दो-मंजिला कॉरपोरेट पार्क में भीषण आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक आग सायन-ट्रॉम्बे रोड स्थित कॉरपोरेट पार्क की दूसरी मंजिल पर बने थॉमस कुक कार्यालय में करीब 1.30 बजे लगी। सूचना मिलने पर आठ फायर इंजन और अन्य दमकल वाहन मौके पर भेजे गए और करीब 4.33 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि आग मुख्य रूप से विद्युत वायरिंग, कार्यालय के फर्नीचर, रिकार्ड, यूपीएस बैटरी बैकअप, फॉल्स सीलिंग, लकड़ी के दरवाजों, कांच की खिड़कियों और अन्य वस्तुओं तक सीमित रही। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। वहीं दूसरी ओर बावल रेवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-9 स्थित एक गत्ते की फैक्टरी में सुबह अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है जिसने देखते ही देखते पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। लेकिन कंपनी में रखा स्क्रैप और कुछ मशीनें जलकर राख हो गईं।सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को लगाया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक धुआं फैल गया और आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया।
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद दिवस के अवसर...
Read more






