असम, गुवाहाटी : महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। गुवाहाटी इस घमासान का केंद्र बिंदु बन गया है। शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे, संस्थापक बालासाहेब ठाकरे और पार्टी के ठाणे जिला इकाई के प्रमुख आनंद दीघे का पोस्टर रैडिसन ब्लू होटल और गुवाहाटी के सोमनाथ मंदिर के बीच मार्ग पर टांगा गया है। इस बैनर में लिखा है गर्व से कहो हम हिंदू हैं और शिंदे साहब हम आपके साथ हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही है। लोग भी इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि असम के नागरिक आगामी चुनाव में महाराष्ट्र को वोट देंगे या यह कोई नई साजिश है? उल्लेखनीय है कि शिंदे अपने साथ बागी विधायकों को लेकर गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल में डेरा डाले हुए हैं। बताया जा रहा है कि होटल में उनके लिए 1.20 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर कम से कम एक सप्ताह के लिए लगभग 70 कमरे आरक्षित किए गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जैसे-जैसे संकट बढ़ेगा वैसे-वैसे सरगर्मियां भी तेज होंगे।
उत्तराखंड में भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
भारी हिमपात होने की संभावना हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे में...
Read more





