ग्लोबल एआई इंपैक्ट सम्मेलन-2026 का आयोजन
उत्तर प्रदेश, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में आज देश में पहली बार ग्लोबल एआई इंपैक्ट सम्मेलन-2026 का आयोजन किया गया। इसके तहत एआई एवं स्वास्थ्य नवाचार सम्मेलन स्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से नवाचार, तकनीकी प्रगति और भविष्य की संभावनाओं को सशक्त दिशा देने की पहल की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं राज्यमंत्री अजीत पाल मौजूद रहे। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन एआई और केंद्रीय आईटी मंत्रालय द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें शासन व्यवस्था और सार्वजनिक सेवाओं में एआई के अत्याधुनिक उपयोग को प्रदर्शित किया जाएगा। सम्मेलन में डिजिटल गवर्नेंस, हेल्थकेयर इनोवेशन और टेक्नोलॉजी आधारित सार्वजनिक सेवाओं में यूपी की उपलब्धियों को दिखाया जाएगा। इसमें हेल्थ सिस्टम, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सरकारी योजनाओं में एआई के रियल-टाइम उपयोग को प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही सरकार, इंडस्ट्री, स्टार्टअप्स और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।
सम्मेलन से निकलने वाले सुझाव और परिणाम फरवरी 16–20, 2026 को होने वाले एआई इंपैक्ट सम्मेलन-2026 के राष्ट्रीय रोडमैप में शामिल किए जाएंगे।
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






