नई दिल्ली : आज शुरुआती कारोबार के दौरान भारतीय रुपया 15 पैसे की मजबूती के साथ 94.70 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से रुपये को यह सहारा मिला है। अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मजबूती के साथ 93.62 प्रति डॉलर पर खुला था, लेकिन जल्द ही इसमें कुछ गिरावट आई और यह 94.70 के स्तर पर टिका, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 15 पैसे की बढ़त है। इससे एक दिन पहले पहले रुपया अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 94.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, जबकि कारोबार के दौरान यह पहली बार 95 के स्तर के पार चला गया था। कल महावीर जयंती के अवसर पर बाजार में अवकाश रहा। वैश्विक स्तर पर छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला सूचकांक 0.13 प्रतिशत गिरकर 99.63 पर आ गया, वहीं ब्रेंट क्रूड का भाव 1.50 प्रतिशत बढ़कर 105.53 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। घरेलू बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 11,163.06 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की थी।
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...
Read more






