चांदी की कीमत में लगी आग
नई दिल्ली : धातु बाजार के लिए आज का दिन मिलाजुला दिख रहा है। सोना ने जहां ग्राहकों को राहत दी है, वहीं चांदी की कीमत में आग लगी हुई है। केवल आज की बात करें तो चांदी की कीमत में 4000 रुपये का उछाल देखने को मिला है। वेबसाइट बैंक बाजार की रिपोर्ट के अनुसार आज 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,18,600 रुपये दर्ज की गई। जबकि कल यह 1,18,750 रुपये थी। यानी 150 रुपये की कमी हुई है। 24 कैरेट सोना आज 1,24,530 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार हो रहा है। जबकि कल इसकी कीमत 1,24,690 थी। यानी 160 रुपये की कमी हुई है। चांदी जहां आज 1,80,000 पर कारोबार हो रहा है। जबकि इसकी कीमत कल 1,76,000 थी। यानी चांदी की कीमत में 4000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। केवल तीन दिनों की कीमत में बढ़ोतरी का आंकलन करें तो 9000 रुपये का अंतर दिख रहा है। 24 नवंबर को इसकी कीमत 1,71,000 रुपये थी। माना जा रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में धातुओं की कीमतों में बदलाव तथा डालर और रुपये की अस्थिरता की वजह से भी ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। चांदी की कीमत में इस तरह की बढ़ोतरी को औद्योगिक मांग में वृद्धि से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद दिवस के अवसर...
Read more






