चार जगहों पर है बैंक बंद
नई दिल्ली : देश के ज्यादातर राज्यों में आज बैंक बंद हैं। आज चार राज्यों में सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे। बाकी, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे और नियमित काम होगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज किन राज्यों में छुट्टी का ऐलान क्यों किया है। आरबीआई ने किस कारण से इन राज्यों में छुट्टी की है। आज बैंक चार जगहों पर बंद है। सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में महार्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णि मौके पर बंद है। बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले है। ये दोनों त्योहार आश्विन महीने की पूर्णिमा को मनाए जाते हैं। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण लिखी है। ये दिन उनकी याद में मनाया जाता है। वहीं कुमार पूर्णिमा पूर्वी भारत खासकर ओडिशा और बिहार में मनाई जाती है। इस दिन लोग चंद्रमा की पूजा करते हैं और भगवान कार्तिकेय की आराधना करते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में आज सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है। हालाँकि यह अवकाश RBI कैलेंडर में शामिल नहीं है, फिर भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यव्यापी बंद की घोषणा की है। हालांकि हर महीने का दूसरा और चौथा शनिवार आमतौर पर बैंकों में अवकाश होता है, लेकिन पहला, तीसरा और कभी-कभी पाँचवाँ शनिवार कार्यदिवस होता है, जब तक कि आरबीआई के अवकाश कैलेंडर में अन्यथा सूचीबद्ध न हो। अक्तूबर में आने वाली छुट्टियों में करवा चौथ, कटि बिहू, दिवाली, गोवर्धन पूजा, बलि प्रतिपदा, भाई दूज, छठ पूजा और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शामिल हैं।
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी बिहार, पटना : बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार...
Read more






