चार नई एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी
उत्तर प्रदेश, काशी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज बिहार के कार्यक्रम के बाद काशी आना हुआ, जहां मेरे परिवारजनों के भव्य स्वागत ने अभिभूत कर दिया। बाबा विश्वनाथ की नगरी से आठ नवंबर को सुबह करीब 8.15 बजे बनारस-खजुराहो रूट के साथ ही चार नई एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने का सौभाग्य मिलेगा। इससे देश के कई हिस्सों में जहां लोगों का सफर ज्यादा सुगम और सुरक्षित होगा वहीं पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। यह पहला मौका होगा जब प्रधानमंत्री काशी से देशवासियों को चार वंदेभारत की सौगात देंगे।
प्रधानमंत्री यहां सड़क मार्ग से बरेका गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए। उनका काफिला बाबतपुर से हरहुआ होते हुए गिलट बाजार, जेपी मेहता, फुलवरिया फ्लाईओवर, मंडुवाडीह व एफसीआई गोदाम के सामने होते हुए बरेका पहुंचा। भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग पॉइंट पर मोदी-मोदी और हर हर महादेव के नारों के साथ उनका स्वागत किया।
जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंग जमा। पुष्पवर्षा और भारत माता के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। एयरपोर्ट से बरेका जाते समय प्रधानमंत्री के काफिले पर जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई। पूरा मार्ग केसरिया और तिरंगे रंगों की रोशनी से जगमगा उठा। बरेका गेट पर भी भाजपा के नेताओं ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी वाहन के अंदर से ही हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेका गेस्ट हाउस पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। करीब 8 बजे मुख्यमंत्री का काफिला बरेका से सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गया। बाबतपुर एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक सुनील पटेल, विधायक टी राम, कमिश्नर एस राजलिंगम, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, डीएम सत्येंद्र कुमार मौजूद रहे।
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद दिवस के अवसर...
Read more






