चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने खोल दिया सरकारी खजाना
बिहार, पटना : बिहार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार ने खजाना खोल दिया है। महिला, युवा और बुजुर्गों को टार्गेट कर योजनाओं के ऐलान के बाद सरकार ने अब सूबे के हर प्रखंड में सब्जी केंद्र बनाने की घोषणा की है। यह सब्जी केंद्र बिहार के सभी 534 प्रखंडों में बनाए जाने हैं। बिहार सरकार के इस कदम से गांवों के साथ ही शहर के लोगों को भी सस्ती कीमत पर ताजी सब्जियां मिल सकेंगी। इस फैसले का ऐलान खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की है। सीएम नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि बिहार के 534 प्रखंडों में आधुनिक सब्जी केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। बिहार सरकार के इस कदम से किसान अब सीधे सब्जी केंद्रों पर अपनी उपज बेच सकेंगे। इससे उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिलेगा और उनकी आय भी बढ़ेगी। भंडारण की समस्या दूर होगी और सब्जियां लंबे समय तक सुरक्षित रह सकेंगी। सब्जी केंद्र नेटवर्क के माध्यम से किसानों की उपज स्थानीय के साथ ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का रास्ता भी खुलेगा। इससे किसानों को सब्जी का सही दाम मिल सकेगा। इन केंद्रों के जरिये सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और अनुदान की जानकारी भी किसानों तक तेज गति से पहुंच सकेगी। इन केंद्रों के संचालन, भंडारण, पैकेजिंग और मार्केटिंग के काम के लिए लोगों की जरूरत भी होगी और इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
उत्तराखंड में भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
भारी हिमपात होने की संभावना हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे में...
Read more





