त्रिपुरा, अगरतला : त्रिपुरा विधानसभा के चौथे दिन आज भाजपा विधायक रामपदा जमातिया निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। उन्हें सभी दलों के सदस्यों का सर्वसम्मति से समर्थन प्राप्त हुआ। कार्यवाहक अध्यक्ष रामप्रसाद पॉल ने प्रक्रिया का निरीक्षण करने के बाद परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि जमातिया की उम्मीदवारी के समर्थन में तीन प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। नामांकन मुख्यमंत्री माणिक साहा द्वारा पेश किए गए और विधायक स्वप्ना दास पॉल ने उनका समर्थन किया; वन मंत्री अनिमेष देबबर्मा द्वारा पेश किए गए और तिप्रा मोथा के विधायक चित्तरंजन देबबर्मा ने उनका समर्थन किया; और सहकारिता मंत्री शुक्ला चरण नोतिया द्वारा पेश किए गए और मुख्य सचेतक कल्याणी साहा रॉय ने उनका समर्थन किया। पॉल ने कहा सभी प्रस्तावों की गहन जांच के बाद.प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा गया। कोई विरोध या प्रतिस्पर्धी नामांकन न होने के कारण विधायक रामपदा जमातिया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया। जमातिया ने विधानसभा सचिव एके नाथ के समक्ष एक दिन पहले अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। घोषणा के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के नेताओं ने उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा, मुख्य सचेतक कल्याणी साहा रॉय, विपक्ष के नेता जितेंद्र चौधरी, टिपरा मोथा के विधायक रंजीत देबबर्मा और कांग्रेस विधायक बिराजित सिन्हा शामिल थे।
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...
Read more






