जिला मजिस्ट्रेटों को तीन महीने के लिए मिले रासुका का अधिकार
गोवा, पणजी : गोवा सरकार ने बढ़ती गैंग हिंसा और सार्वजनिक सुरक्षा चिंताओं के कारण जिला मजिस्ट्रेटों को तीन महीने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत शक्तियां प्रदान की हैं। इस कदम से कलेक्टर राज्य की सुरक्षा या आवश्यक सेवाओं के लिए खतरा माने जाने वाले व्यक्तियों को हिरासत में ले सकेंगे, जिससे कानून-व्यवस्था मजबूत होगी। रासुका के तहत अब पुलिस प्रशासन को काफी अधिकार मिल गए हैं। पुलिस ऐसे किसी भी शख्स को 12 महीनों तक के लिए हिरासत में रख सकता है, जिससे जनता आदेश को प्रभावित होने का अंदेशा हो। आदेश में कहा गया है कि उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा के कलेक्टर अपने अधिकार क्षेत्र की स्थानीय सीमाओं के भीतर उक्त अधिनियम की धारा 3 की उप-धारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग भी कर सकते हैं। यह प्रावधान राज्य की सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने, या आवश्यक आपूर्ति और सेवाओं के रखरखाव के लिए खतरा माने जाने वाले व्यक्तियों को निवारक निरोध की अनुमति देता है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि सरकार राज्य में अशांति पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने पहले कहा था रासुका लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और जल्द ही एक अधिसूचना जारी की जाएगी। सीएम ने अपने इस फैसले को लेकर पहले ही साफ कर दिया था. आने वाले दिनों में इस तरह का फैसला लिया जा सकता है।
यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा
यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर : जानसठ क्षेत्र के गांव में चार साल...
Read more




