• Home
  • About us
  • Contact us
Friday, January 16, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

जुबिन गर्ग न्यास का होगा गठन

जल्द औपचारिक घोषणा और संरचना तय होने की संभावना

The Radar by The Radar
January 3, 2026
in राष्ट्रीय
जुबिन गर्ग न्यास का होगा गठन
Share on FacebookShare on Twitter

जुबिन गर्ग न्यास का होगा गठन
असम, गुवाहाटी : दिवंगत गायक जुबिन गर्ग के नाम पर न्यास का गठन किया जाएगा। उनके घर को न्यास के नाम समर्पित किया जाएगा। खारघुली स्थित घर का उपयोग सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों के लिए किया जाएगा। दिवंगत गायक की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि वह काहिलीपारा वाले फ्लैट में ही रहेगी। अपने आवास पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने बताया कि लगभग साढ़े तीन महीने के विचार-विमर्श के हमने जुबिन गर्ग न्यास की औपचारिक स्थापना करने का निर्णय लिया है। इस पहल के एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में हमने जुबिन के खारघुली स्थित सपनों के घर और संपत्ति को न्यास को समर्पित की जाएगी, जिससे उनके सामाजिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि न्यास का परिचालन उनके चाचा मनोज बरठाकुर करेंगे। सदस्य के रूप में पार्थसारथी महंत और गौतम शर्मा को रखा गया है। उनके मुताबिक जुबीन ने असम की जनता के लिए अथक परिश्रम किया। अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके पदचिन्हों पर चलकर उनकी विरासत को आगे बढ़ाएं। उनका कहना था कि यह न्यास तीन समर्पित विभागों के माध्यम से कार्य करेगा। कलागुरु फाउंडेशन सामाजिक-सांस्कृतिक पहलों पर ध्यान केंद्रित करेगा, जबकि अभिनया परफॉर्मिंग आर्ट्स रंगमंच और प्रदर्शन कलाओं को, विशेष रूप से युवा पीढ़ी के बीच, बढ़ावा देगा। एक शोध शाखा की स्थापना जुबिन गर्ग के जीवन, कलात्मक कार्यों और असम के सांस्कृतिक और सामाजिक परिदृश्य में उनके योगदान का व्यवस्थित रूप से दस्तावेजीकरण और अध्ययन करने के लिए की जाएगी, जिसमें उनकी बौद्धिक संपदा का संरक्षण भी शामिल है। इस पहल को जुबिन गर्ग के छात्र जीवन के कई दोस्तों, असम के सामाजिक, सांस्कृतिक, प्रशासनिक और मीडिया जगत के वरिष्ठ और कनिष्ठ सदस्यों के साथ-साथ जुबिन फैन क्लब का भी समर्थन मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के उस कदम का स्वागत किया, जिसमें उन्होंने जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म रोई रोई बिनाले की कमाई से प्राप्त 2 करोड़ 90 लाख रुपये के राज्य जीएसटी को कलागुरु आर्टिस्ट फाउंडेशन में देने की घोषणा की थी।वे और उनके परिवार ने उनकी हत्या से संबंधित मामले में जल्द से जल्द न्याय मिलने की अपनी आशा को दोहराया।

Tags: #जुबिन_गर्ग #जुबिन_गर्ग_न्यास #सांस्कृतिक_पहल #सामाजिक_सेवा #असम_समाचार
Previous Post

गिरते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित

Next Post

पूरी तरह से डिजिटल होगी जनगणना

Next Post
पूरी तरह से डिजिटल होगी जनगणना

पूरी तरह से डिजिटल होगी जनगणना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलने पर कक्षाओं में पढ़ाई करते छात्र-छात्राएं।
राष्ट्रीय

शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल

by The Radar
January 16, 2026
0

शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय शीतकालीन अवकाश के...

Read more
असम आगमन पर प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए राज्य सरकार के अधिकारी और सुरक्षा कर्मी।

दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगे प्रधानमंत्री

January 16, 2026
अमेरिका के वाशिंगटन में 21 जनवरी से लागू होने वाली नई पाबंदियों से संबंधित जानकारी।

21 जनवरी से लागू होंगी पाबंदियां

January 15, 2026
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मौसम में बदलाव के संकेत, ठंड से राहत मिलने की संभावना।

जल्द ही मिल सकती है ठंड से राहत

January 15, 2026
मणिपुर के इम्फाल में सुरक्षा बलों द्वारा अभियान के दौरान पांच उग्रवादियों की गिरफ्तारी।

पांच उग्रवादी गिरफ्तार

January 15, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved