• Home
  • About us
  • Contact us
Wednesday, December 10, 2025
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

तंत्र-मंत्र के भेंट चढ़ा फिर एक मासूम

The Radar by The Radar
August 12, 2021
in राष्ट्रीय
तंत्र-मंत्र के भेंट चढ़ा फिर एक मासूम
Share on FacebookShare on Twitter

असम, चाराइदेव:  असम के चाराइदेव जिले में एक भयंकर अंधविश्वास का मामला सामने आया है। पुलिस ने आज इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मामले में संदिग्ध तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टी एस्टेट स्थित आवास से सोमवार रात भाई-बहनों में सबसे छोटी 5 साल की मासूम को किडनैप किया गया था। मंगलवार को उसकी सबसे बड़ी बहन ने सेफराई पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया। बच्ची का शव मंगलवार रात लाल कपड़े में लिपटा सिंगलु नदी से मिला।

शव के साथ राख व अन्य चीजें भी थीं जो तांत्रिक विधि विधानों में इस्तेमाल की जाती है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने संदेह जताया कि यह मानव बलि जैसी कुप्रथा का मामला है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में एक तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसके अलावा इस मामले में मुख्य आरोपी व्यवसायी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। अधिकारी ने कहा कि लड़की के माता-पिता से पूछताछ की गई है और उसके पिता सहित 10 लोगों को आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मानव बलि के एंगल से इस घटना की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आदिवासी बहुल चाय बागानों में मानव बलि की पहले भी घटनाएं हुई हैं। साल 2016 में इलाके के एक अन्य चाय बागान से चार साल की बच्ची लापता हो गई थी और कुछ दिनों बाद उसका क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया था।

इस घटना पर असम के राष्ट्रीय स्तर के अंधविश्वास विरोधी नेता मानवाधिकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दिव्यज्योति सैकिया ने कहा कि राज्य में इसको लेकर सख्त कानून भी बने हैं, लेकिन फिर भी इस तरह की घटनाएं समय समय पर घट रही है।

यह बेहद दुर्भाग्यजनक ही कहा जाएगा की विज्ञान और आधुनिकता के इस युग में भी इस तरह की घटनाएं हो रही है। यह देश और समाज के लिए न केवल शर्म की बात है, बल्कि कलंक भी है। उन्होंने राज्य सरकार अंधविश्वास को लेकर लागू कानून को कड़ाई से क्रियान्वयन की मांग की है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि इस घटना के तार काफी दूर तक हो सकते हैं इसलिए इसकी कड़ाई से जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी होनी चाहिए।

Previous Post

धारा 370 हटाने के बाद दो बाहरी लोगों ने खरीदी है संपत्ति

Next Post

वैक्सीन के मिक्स ट्रायल को मिली मंजूरी

Next Post
कोविशील्ड वैक्सीन को 17 यूरोपीय देशों ने दी मान्यता

वैक्सीन के मिक्स ट्रायल को मिली मंजूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन
राष्ट्रीय

पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन

by The Radar
December 10, 2025
0

पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद दिवस के अवसर...

Read more
नगालैंड को मिले 4.78 करोड़ रुपये

नगालैंड को मिले 4.78 करोड़ रुपये

December 10, 2025
मणिपुर बंद का आह्वान किया

मणिपुर बंद का आह्वान किया

December 9, 2025
यौन शोषण के आरोप में सहायक जेलर गिरफ्तार

यौन शोषण के आरोप में सहायक जेलर गिरफ्तार

December 9, 2025
ऑस्ट्रेलिया में खोले जाएंगे सीबीएसई स्कूल

ऑस्ट्रेलिया में खोले जाएंगे सीबीएसई स्कूल

December 9, 2025

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved