हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान ज्यादातर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान में 2-10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। कई स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3-7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। कुछ स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान 2-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। वहीं मनाली व मंडी में ठंडा दिन दर्ज किया गया। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में हल्के बादलों के साथ धूप खिली हुई है। कोठी में 15.0, कल्पा 13.6, गोंदला 12.0, सांगला 10.5, खदराला 7.5, जोत 6.5, कुकुमसेरी 4.8, केलांग 3.0 व मनाली में 2.5 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। इसी तरह भटियात में 21.2, गोहर 20.0, सराहन 18.5, सुजानपुर टिहरा 18.4, तीसा 18.2, धर्मशाला 16.3, सलूणी 15.2, रामपुर 14.0, सियोबाग 13.4, मुरारी देवी 13.2, जोगिंद्रनगर 13.0, बग्गी 11.8, भुंतर, सुंदरनगर और घागस 11.6 व पंडोह में 11.5 मिलीमीटर बारिश हुई। शिमला में न्यूनतम तापमान 3.5, सुंदरनगर 5.1, भुंतर 4.6, कल्पा -3.8, धर्मशाला 3.3, ऊना 7.0, नाहन 8.3, पालमपुर 3.0, सोलन 4.7, मनाली -0.4, कांगड़ा 4.5, मंडी 6.6, बिलासपुर 7.0, जुब्बड़हट्टी 6.2, कुकुमसेरी 6.6, सेऊबाग 2.2, बरठीं 6.0, कसाैली 6.9, पांवटा साहिब 11.0, सराहन 3.3, देहरागोपीपुर 8.0 व ताबो में -7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 2 और 3 फरवरी को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। आज कई जिलों में बिजली चमकने व 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट है। 6 फरवरी को ऊंची पहाड़ियों पर एक-दो जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 4, 5, 7 और 8 फरवरी को राज्य में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की बहुत संभावना है। वहीं आज अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इसके बाद, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






