असम, गुवाहाटी : असम में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो और यूपीपीएल (यूपीपीएल) के एक उम्मीदवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। निर्वाचन अधिकारी राजीव भट्टाचार्य ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि जोगेन मोहन एवं तेरश ग्वाला (भाजपा) प्रमोद बोडो (यूपीपीएल) राज्यसभा के लिए चुन लिए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इन तीन सीटों के लिए मतदान 16 मार्च को होना था। हालांकि प्रत्येक सीट के लिए केवल एक-एक नामांकन पत्र ही दाखिल किया गया था। आज नामांकन वापस लेने की समय सीमा समाप्त होते ही किसी अन्य प्रतिद्वंद्वी के न होने के कारण तीनों को निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की गई। दोपहर को प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी राजीव भट्टाचार्य ने असम विधानसभा सचिवालय स्थित राज्यसभा चुनाव कार्यालय में नवनिर्वाचित सांसदों को औपचारिक रूप से उनके निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा। मालूम हो कि असम से राज्यसभा की ये तीन सीटें आगामी मई महीने में खाली होने वाली हैं। वर्तमान में इन सीटों का प्रतिनिधित्व भाजपा के रामेश्वर तेली, भुवनेश्वर कलिता और विपक्ष के साझा उम्मीदवार अजीत कुमार भुइयां कर रहे हैं। विधानसभा में संख्या बल और मौजूदा राजनीतिक समीकरणों के चलते, इस बार तीनों सीटें सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन मोर्चा (राजग) के खाते में चली गईं।
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...
Read more






