तीन दिन के शटडाउन से उद्योगों को काफी नुकसान
उत्तराखंड, देहरादून : बिजली विभाग के औद्योगिक क्षेत्र में तीन दिन के शटडाउन से उद्योगों को काफी नुकसान हो रहा है। शनिवार और रविवार को तो उद्योग बंद हो गए। कारोबार ठप होने से उद्योगपतियों में रोष है। उनका कहना है कि बिजली विभाग ने बिना बताए शटडाउन लिया है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी। दरअसल बिजली विभाग की ओर से मोहब्बेवाला औद्योगिक क्षेत्र में 10, 11 और 12 जनवरी को शटडाउन लिया गया है। उद्योगपतियों का कहना है कि शटडाउन से पहले विभाग ने ना कोई सूचना दी ना ही बात की। इसके कारण शनिवार और रविवार को उद्योग पूरी तरह से बंद रहे। ना कोई कारोबार हो सका ना कर्मचारी कोई काम कर सके। इसके कारण काफी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में आज तक ऐसा नहीं हुआ कि औद्योगिक क्षेत्र में इस तरह शटडाउन लिया गया हो। इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि विभाग ने बिना बात किए तीन दिन का शटडाउन जारी कर दिया। ये सीधे तौर पर अधिकारियों की लापरवाही है जो उद्योगपतियों को परेशान किया जा रहा है।इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने कहा कि विभाग की बड़ी लापरवाही है। अधिकारी भी एक साथ तीन दिन के शटडाउन से अनजान बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों से बात की जाएगी। एक दिन के शटडाउन से ही औद्योगिक क्षेत्र में काफी नुकसान होता है।
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






