नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की असम प्रदेश संसदीय दल की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष की प्रेरक उपस्थिति रही। प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दिलीप सैकिया के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर हुई इस बैठक में केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, पवित्र मार्घेरिटा समेत असम से राज्यसभा एवं लोकसभा के कुल 13 सांसदों की सहभागिता रही। इसके अतिरिक्त पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रभारी डॉ. संबित पात्रा, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं असम विधानसभा चुनाव 2026 के प्रभारी बैजंत जॉय पांडा, सह-प्रभारी सुनील शर्मा, दर्शना जारदोश, प्रदेश संगठन महामंत्री रविंद्र राजू, प्रदेश के केंद्रीय प्रभारी हरीश द्विवेदी भी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सांसदों की वर्तमान कार्य-स्थिति, संगठनात्मक भूमिका एवं जनसंपर्क गतिविधियों पर गहन और सारगर्भित चर्चा की। साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों की दृष्टि से संगठनात्मक तैयारी, समन्वय और ज़मीनी कार्य को और अधिक सशक्त बनाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। असम की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों एवं निकट भविष्य में होने वाले चुनावों को लेकर आज प्राप्त हुआ यह मार्गदर्शन हम सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायी और उत्साहवर्धक रहा। इस बैठक ने हम सभी के मन में यह दृढ़ संकल्प और अधिक प्रबल किया कि हम तीसरी बार भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाकर असम के विकास और जनकल्याण के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






