तेजी से बढ़ने लगा है प्रदूषण का स्तर
बिहार, मुजफ्फरपुर : ठंड में वृद्धि और तापमान में गिरावट के साथ मुजफ्फरपुर में प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ने लगा है। शहर की हवा में प्रदूषणकारी तत्वों की मात्रा बढ़ने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुजफ्फरपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 170 के पास पहुंच गया है, जो खराब श्रेणी में माना जाता है। शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सेंसरों से मिले आंकड़े भी बढ़ते प्रदूषण की पुष्टि कर रहे हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में शहर के कई क्षेत्रों को कैटेगरी में दर्ज किया गया है। खराब हवा में आर्सेनिक, लेड और निकेल जैसे खतरनाक तत्वों की मौजूदगी बढ़ी है। चिकित्सकों ने बढ़े हुए प्रदूषण स्तर को देखते हुए लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। आने वाले दिनों में मुजफ्फरपुर की हवा और भी खराब हो सकती है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम अलर्ट पर हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले दो वर्षों में शहर में प्रदूषण का स्तर कम हुआ था और स्थिति में सुधार देखा गया था। लेकिन पिछले दो दिनों से में लगातार वृद्धि से बच्चों और बुजुर्गों पर गंभीर प्रभाव पड़ने की संभावना है।
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद दिवस के अवसर...
Read more






