त्रिपुरा, अगरतला : त्रिपुरा के मुख्य सचिव जितेंद्र कुमार सिन्हा ने राज्य में आवश्यक वस्तुओं, विशेष रूप से पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता का आश्वासन दिया है। सचिवालय में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जनता को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्य सचिव को वर्तमान स्टॉक और वितरण प्रणाली की जानकारी दी। देश के अन्य हिस्सों में आपूर्ति बाधित होने की खबरों के बीच सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहें। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों और अफवाहों के प्रति भी आगाह किया और प्रशासन को निर्देश दिया कि जनता तक सही जानकारी पहुंचाई जाए ताकि अनावश्यक डर का माहौल न बने।मुख्य सचिव ने कालाबाजारी करने वालों और गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति निर्बाध बनी रहे ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुराग, डॉ. पी.के. चक्रवर्ती सहित विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव और विभागाध्यक्ष मौजूद थे।
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...
Read more






